चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी ने आम जनता से निगम के विकास कार्यों में सहयोग करने का किया अनुरोध:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम की तरफ से निगम क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में रास्तों के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में कल आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन तथा 44 नंबर वार्ड के पार्षद अमरनाथ चैटर्जी के तत्वावधान मे आसनसोल साउथ थाना के पीछे की सड़क की ढलाई की गई थी। लेकिन जब हमने आज उस सड़क का जायजा लिया तो देखा कि सड़क पर कई जगहों पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। यह गड्ढे ढलाई के बाद सड़क के सूखने से पहले ही लोगों द्वारा चलने से हुए हैं। यहां यह सवाल खड़ा होता है कि जिस सड़क का निर्माण या मरम्मत स्थानीय लोगों के लिए किया गया है उस सड़क की देखभाल की जिम्मेदारी क्या लोगों की भी नहीं है ? यही सवाल आसनसोल टाईम्स ने अमरनाथ चैटर्जी से किया तो उन्होंने कहा कि एक जन प्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने सड़क की ढलाई कर अपना फर्ज अदा किया लेकिन कहीं न कहीं आम लोगों को भी सहयोग करना होगा ताकि जनता के लिए किया गया कार्य संरक्षित हो सके।












