shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

अवैध गतिविधियों पर ममता बनर्जी द्वारा सख्ती बरतने के बयान पर विधायक अग्निमित्रा पाल ने किया पलटवार कहा मुख्यमंत्री कर रही है नाटक:

1 min read

आसनसोल :राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल अपने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे उन्होंने पुलिस के निचले स्तर के कर्मचारियों को लेकर नाराजगी जाहिर की थी उन्होंने कहा था कि पुलिस के निचले स्तर के कर्मचारियों में से कुछ कर्मचारी और अधिकारी कोयला बालू तस्करी में संलिप्त हैं अवैध गतिविधियों को प्रश्रय देते हैं इसके बाद आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में कई तबादले देखे गए। इसे लेकर हमने आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल से बात की तो उन्होंने कहा कि कल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कैमरे के सामने जो किया वह नाटक था उन्होंने कहा कि यह हो ही नहीं सकता की पूरे राज्य में भ्रष्टाचार हो रहा है और मुख्यमंत्री को कुछ पता नहीं है उन्होंने कहा कि लगभग 14 साल हो गए हैं ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री का पद संभाले उनको क्या पता नहीं है कि उनके पुलिस विभाग के कुछ अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं उनको क्या पता नहीं है कि उनके विधायक सांसद मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं उन्होंने कहा कि आज अचानक वह अपने आप को पाक साफ साबित करने की कोशिश कर रही है लेकिन यह होने वाला नहीं है विधायक ने आरोप लगाया कि इस पूरे भ्रष्टाचार की खबर ममता बनर्जी को पहले दिन से थी लेकिन उन्होंने इसे बढ़ावा दिया क्योंकि जो पैसा इन अवैध गतिविधियों से मिलता है उसका एक बड़ा हिस्सा कालीघाट और शांतिनिकेतन तक पहुंचता है इसीलिए वह खामोश रहीं लेकिन अब जब वह देख रही हैं कि पानी सर के ऊपर से बहने लगा है और प्रदेश की जनता भी अब इसके खिलाफ आवाज उठाने लगी है तो वह अपने आप को पाक साफ साबित करने के लिए इस तरह की नौटंकी कर रही हैं विधायक ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है कि जब ममता बनर्जी ने इस तरह सेभ्रष्टाचार के लिए या अवैध गतिविधियों के लिए पुलिस या अपने पार्टी के नेताओं मंत्रियों पर आरोप लगाए हो इससे पहले भी उन्होंने इस तरह का काम किया था वह इस तरह के बयान देकर लोगों के बीच यह छवि बनाना चाहते हैं कि वह ईमानदार हैं उनके आसपास के कुछ लोग भले ही भ्रष्ट हो लेकिन वह भ्रष्टाचार को बढ़ावा नहीं देती है अग्निमित्रा पाल ने कहा कि 14 साल तक ममता बनर्जी ने लोगों को बेवकूफ बनाया है लेकिन अब यहां की जनता बेवकूफ नहीं बनेगी और आने वाले 2026 के विधानसभा चुनाव में जनता इसका माकूल जवाब देगी। उन्होंने आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के तबादले कर रहे हैं उनको सस्पेंड कर रहे हैं लेकिन क्या कोयला बालू तस्करी के बारे में उनको पता नहीं है उन्होंने आरोप लगाया कि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त को सब कुछ पता है और अगर किसी को जाना चाहिए तो सबसे पहले आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट‌ के आयुक्त को जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डीआईजी राजीव कुमार को कहा कि वह भले ही इन सब अवैध गतिविधियों में संलिप्त ना हो लेकिन उनके अधीनस्थ पुलिस अधिकारी का एक वर्ग इन भ्रष्टाचार में लिप्त है विधायक ने कहा कि वह किस राजीव कुमार की बात कर रही है जो राजीव कुमार की लाल डायरी नीले डायरी को लेकर वह धरने पर बैठ गई थी अग्निमित्रा पाल ने साफ कहा की ममता बनर्जी द्वारा अपनी छवि का सुधारने के लिए पुलिस अधिकारियों के एक वर्ग पर भ्रष्टाचार का ठीकरा फोड़ने से नहीं होगा ममता बनर्जी की सफेद साड़ी पर भ्रष्टाचार के धब्बे अब साफ नजर आने लगे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page