आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में जारी है अधिकारियों की फेरबदल:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से पिछले दो दिनों से कई अहम फैसले लिए जा रहे हैं । खासकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा कल जिस तरह पुलिस प्रशासन के निचले स्तर के कुछ अधिकारियों को लेकर असंतोष जाहिर किया गया था इसके बाद एडीपीसी पूरी तरह से हरकत में आ गई है। पहले ही बाराबनी थाना प्रभारी को सस्पेंड किया जा चुका था। आज श्रीपुर फ़ांरी के आई सी मेघनाद मंडल को अंडाल थाने का ओ सी बनाकर भेजा गया है। वहीं आसनसोल साउथ पुलिस स्टेशन के एस आई मेहराज अंसारी को श्रीपुर फ़ांरी का आई सी बनाया गया है।












