गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने लगाया श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर:
1 min read
आसनसोल :आज गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख समाज की तरफ से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इसके बाद इस्माइल इलाके से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो कि एस बी गोराई रोड हटन रोड जीटी रोड के रास्ते गुरु नानक नगर तक गई।

इस दौरान आश्रम मोड़ पर आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज को तरफ से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आश्रम मोड़ पर एक कैंप लगाया गया था। यहां चैंबर की तरफ से सचिन राय गौरी शंकर अग्रवाल विनोद गुप्ता सतपाल सिंह कीर उज्ज्वल राय सहित चैंबर के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। यहां चैंबर के सदस्यों द्वारा गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकली शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा की गई। इस मौके आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने बताया कि वह भले ही एक व्यावसायिक संगठन हैं लेकिन गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर यह कैंप लगाया गया ताकि वह अपने सामाजिक दायित्वों का भी पालन कर सकें। उन्होंने बताया कि आसनसोल गंगा जमनी तहजीब का शहर है और इस शहर के एक संगठन होने के नाते उन्होंने इस पवित्र दिन पर इस कैंप को लगाने का फैसला लिया












