shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम के रजत जयंती महोत्सव में होगा सामूहिक विवाह सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन:

1 min read

बर्नपुर :श्री नरसिंह बांध बालाजी

धाम के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्री राम कथा एवं 108 कन्याओं का सामूहिक विवाह (लक्ष्य) संपन्न होगा। यह आयोजन दिनांक 13.12.2024 से 15.12.2024 तक आसनसोल में पोलो ग्राउंड आयोजित होगा। इसमें बंगाली, बिहारी और मारवाड़ी रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न होंगे। इस आयोजन से जुड़े व्यक्तियों ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज के विवाह योग्य जोड़ों (वर – वधु) के जीवन में नए अध्याय की शुरुआत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी से निवेदन किया कि इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, अपने आस-पास के विवाह योग्य जोड़े को नामांकित कराएं, और इस सामूहिक विवाह के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करें।

कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए इस पूरे आयोजन से जुड़े व्यक्तियों ने बताया कि श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम के रजत जयंती महोत्सव की शुरुआत संतोष भाई जी के सामने 10 तारीख से होगी जो 22 तारीख तक चलेगी। इनमें 13 14 तथा 15 दिसंबर को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है जिसमें 108 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले 10 तारीख को नरसिंह बांध बालाजी धाम से एक कलश यात्रा निकलेगी जो पोलो मैदान पर आकर समाप्त होगी। वही 10 तारीख से लेकर 21 तारीख तक राम कथा और सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का भी आयोजन किया जाएगा। 22 तारीख को एक पदयात्रा निकलेगी इसे हनुमान ध्वजा पदयात्रा कहा जाता है यह पदयात्रा पोलो मैदान से निकलकर कोर्ट मोड़ भगत सिंह मोड होते हुए बर्नपुर रोड त्रिवेणी मोड़ के रास्ते बालाजी धाम पर जाकर समाप्त होगी। इस मौके पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारा तथा प्रसाद का भी आयोजन किया जाएगा इस महान आयोजन में मारवाड़ी युवा मंच तथा चेतना शाखा बर्नपुर, श्री श्याम मंडल बर्नपुर, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन आसनसोल, आसनसोल मारवाड़ी मित्र सेवा समिति जैसी संस्थानों का सहयोग रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page