एमएमआईसी गुरदास चटर्जी कल करेंगे पोलो मैदान में आर्ट एंड क्राफ्ट एक्सपो का उद्घाटन:
1 min read
आसनसोल :16 नवंबर से पोलो मैदान में एक अनोखा आर्ट एंड क्राफ्ट एक्सपो शुरू होने जा रहा है आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी कल शाम 6 बजे इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे जहां संपूर्ण भारत के हस्तशिल्प और हैंडलूम से जुड़े एक लाख से भी अधिक वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इतना ही नहीं हैंडलूम सामान की खरीदारी पर 20% की रियायत भी मिलेगी। इस प्रदर्शनी के जरिए भारत के हथकरघा फैब्रिक को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। यहां पर शीत वस्त्र और शादी के मौसम के भी विभिन्न प्रकार के परिधान उपलब्ध रहेंगे। 16 नवंबर से इस प्रदर्शनी का प्रारंभ हो रहा है। रोजाना सुबह 10 बजे से रात 10:30 बजे तक यह प्रदर्शनी चलेगी।












