पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया गुरु नानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व:
1 min read
आसनसोल :गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आज आसनसोल के इस्माइल इलाके में गुरु नानक स्कूल में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सिर्फ सिख समाज के नहीं बल्कि विभिन्न धर्मो के लोग इकट्ठा हुए यहां पर सिख संगत की तरफ से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे इन्होंने लंगर चखा इस मौके पर आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह भरारा ने कहा कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष पर हर साल की तरह इस साल भी इस्माइल के गुरु नानक स्कूल में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है जिसमें सिर्फ सिख समाज के नहीं बल्कि सभी धर्म के लोग शामिल हुए हैं यहां पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है और हजारों की तादाद में श्रद्धालु जाकर लंगर चख रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की वाणी सिर्फ सिख समाज के लिए नहीं बल्कि सभी धर्मों के लोगों के लिए प्रासंगिक है उन्होंने प्रार्थना की की सभी स्वस्थ रहें और गुरु नानक देव जी की कृपा सभी पर बनी रहे वहीं आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी भी यहां पहुंचे उन्होंने भी यहां मत्था टेका। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी गुरु नानक देव जी की जयंती जिसे प्रकाश पर्व कहा जाता है मनाया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम की तरफ से इसको लेकर समस्त इंतजाम किए गए हैं और जिस अनुशासन के साथ इस पूरे धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है इसके लिए उन्होंने सिख समाज के प्रतिनिधियों की सराहना की












