पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर स्कूली बच्चों में चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी द्वारा बांटे गए यूनिफॉर्म:
1 min read
आसनसोल :देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जयंती पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है आसनसोल नगर निगम के 44 नंबर वार्ड अंतर्गत तीन स्कूल शिशु भारती लक्ष्मी देवी बालिका विद्यालय और अंजुमन विद्यालय के बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म प्रदान किए गए इसके साथ ही उन्हें केक भी दिया गया यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन और 44 नंबर वार्ड पार्षद अमरनाथ चटर्जी मुख्य रूप से उपस्थित थे उन्होंने इन सभी बच्चों को यूनिफॉर्म और केक प्रदान किया इनके अलावा यहां 44 नंबर वार्ड टीएमसी अध्यक्ष मुकेश शर्मा विमल जालान ललन खान मधुमिता दास पवन वर्मा सहित इस क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद थे इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के मौके पर तीन स्कूलों के बच्चों को यूनिफॉर्म प्रदान किया गया और उनका मुंह मीठा कराया गया उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों के बेहद प्रिय थे बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहा करते थे इसलिए आज उनकी जयंती के अवसर पर यह कार्यक्रम किया गया












