shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

निगम क्षेत्र में कारखाना द्वारा अवैध अतिक्रमण पर निगम हुआ सख्त:

1 min read

आसनसोल :बुधवार को आसनसोल नगर निगम में बोर्ड मीटिंग हुई थी इस बोर्ड मीटिंग में कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा हुई थी। बोर्ड मीटिंग के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में जो कारखाने हैं खासकर जमुरिया और रानीगंज क्षेत्र में उनमें से कई कारखानों के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने अवैध अतिक्रमण किया है उन सबको आसनसोल नगर निगम की तरफ से पहले भी नोटिस जारी किया जा चुका है और उनसे फाइन वसूलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी इसके बाद विभिन्न कारखानों के मालिकों ने मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की और कारखाना के परिचालन में आने वाले समस्याओं को लेकर मेयर के सामने अपना पक्ष रखा खासकर पानी की समस्या को लेकर उन्होंने अपनी बात सामने रखी। उन्होंने कहा कि क्योंकि वह छोटे कारखाने के मालिक हैं और जमुरिया क्षेत्र में जहां उनका कारखाना है वहां पर आसनसोल दुर्गापुर विकास अपराधीकरण द्वारा पानी की आपूर्ति की जाती है लेकिन आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण छोटे कारखाने को पानी की आपूर्ति नहीं करते जिस वजह से उनको पानी मिलने में समस्या उत्पन्न हो रही है उन्होंने मेयर से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि अगर आसनसोल नगर निगम की तरफ से उन्हें पानी की आपूर्ति की जाए तो उन्हें और कारखाना में काम करने वाले कर्मचारियों को सहूलियत होगी। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने एक प्रेस मीट की थी और आरोप लगाया था कि आसनसोल नगर निगम द्वारा जमुरिया और मंगलपुर औद्योगिक क्षेत्र में सर्वे किया गया था जिसमें यह पाया गया था कि कम से कम 11 ऐसे कारखाने हैं जिन्होंने सरकारी जमीनों पर अवैध अतिक्रमण किया है आसनसोल नगर निगम द्वारा की गई सर्वे में यह बात सामने भी आई थी लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई वहीं इन सब मामलों को लेकर जब हमने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से बात की तो उन्होंने कहा की आसनसोल नगर निगम द्वारा अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चाहे वह किसी व्यक्ति द्वारा किया जा रहा हो या कारखाना मालिकों द्वारा उन्होंने कहा कि कारखाना मालिकों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने आया था और कुछ समस्याओं को लेकर उनसे बातचीत की उन्होंने कहा कि कारखाना मालिकों ने नगर निगम से समय मांगा है और उनको 15 दिनों का समय दिया गया है हालांकि मेयर से जब यह पूछा गया कि कारखाना मालिकों ने पानी की आपूर्ति को लेकर भी समस्या होने की बात कही है इस पर मेयर ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है और किसी भी मुद्दे पर बात करने से पहले सटीक तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page