नगर निगम में हुई बोर्ड मीटिंग कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम में आज महत्वपूर्ण बोर्ड मीटिंग हुई इस बोर्ड मीटिंग में आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर वसीम उल हक विभिन्न एमएमआईसी बोरो चेयरमैन और पार्षद उपस्थित थे। बैठक के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई त्योहारों का मौसम बीत जाने के बाद आज पहली बोर्ड मीटिंग हुई यहां पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई खास करके पानी की आपूर्ति को लेकर चर्चा हुई उन्होंने कहा कि डीवीसी द्वारा कम पानी छोड़े जाने की वजह से पानी की आपूर्ति में परेशानी हो रही है इसे लेकर जिला शासक स्तर पर शिकायत भी दर्ज कराई गई है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कारपोरेशन के फंड से जो 40 लाख रुपए गायब हुए हैं उसे लेकर मध्य प्रदेश के जबलपुर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है मामला कानून व्यवस्था तक पहुंच चुका है इसलिए इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।

वहीं अवैध निर्माण से हर्जाना के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है । कई अवैध निर्माण के लिए हर्जाना लिया भी जा चुका है। औद्योगिक क्षेत्र से जो फाइन की वसूली करनी है वह भी अगले कुछ दिनों में हो जाएगी वहीं आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में पार्कों के रखरखाव के मुद्दे पर मेयर ने कहा कि इसे लेकर भी कार्य शुरू हो चुका है और पीपीपी मॉडल पर इन पार्कों का कार्य किया जाएगा वहीं दुर्गा पूजा से पहले आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के जिन इलाकों में रास्तों के खुदाई की गई थी उनके स्थाई मरम्मत का कार्य भी आज से शुरू होने की बात मेयर ने कही। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा से पहले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए रास्तों का स्थाई मरम्मत किया गया था लेकिन आज से उन रास्तों की स्थाई मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है पीच डालकर रास्तो की स्थाई मरम्मत की जाएगी














