गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष पर सिख समाज की तरफ से आसनसोल में निकली विशाल शोभायात्रा:
1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल में सिख समाज की तरफ से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। 15 नवंबर को गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इसी को लेकर आज शोभायात्रा निकली। आसनसोल के मुर्गासोल इलाके के गुरु नानक नगर से यह शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में सिख समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यहां आसनसोल गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह भरारा गुरमीत सिंह राजिंदर सिंह बग्गा सहित सिख समाज के तमाम लोग उपस्थित थे। इसके साथ ही यहां आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्कूलों के बच्चे और शिक्षक भी उपस्थित थे यह। शोभायात्रा आसनसोल के गुरु नानक नगर से निकली और जीटी रोड के रास्ते आगे बढ़ी इस मौके पर यहां गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर लोगों को जागरूक किया गया इस मौके पर यहां बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित थे। बच्चों ने गुरु नानक देव जी की वाणी लिखे हुए तख्तियां हाथों में थाम रखी थी। यह शोभायात्रा जीटी रोड के रास्ते निकालकर इस्माइल होते हुए इस्माइल में स्थित गुरु नानक स्कूल पहुंची अगले दो दिनों तक यहां पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा 15 तारीख को गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व है। इसी की तैयारी स्वरूप आज इस शोभा यात्रा का आयोजन किया गया इस शोभायात्रा में गुरु नानक देव जी के जीवन से संबंधित वाणियों को लिखकर बच्चों ने तख्तियों के आकार में हाथों में थाम रखा था












