shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा पंचायत प्रधान पर लगा जिस्मफरोशी का धंधा चलाने का आरोप विधायक अग्निमित्रा पाल ने बताया बेबुनियाद:

1 min read

आसनसोल :खड़गपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गोपाली इलाके के बीजेपी पंचायत प्रधान बिमल दास उर्फ पिंटू पर आरोप लगाया गया है कि उनके होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चलता है उनके होटल कम रेस्टोरेंट पर रेड करके कुछ जोड़ों को आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार भी किया गया टीएमसी का आरोप है कि भाजपा का यह पंचायत प्रधान विमल दास आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विधायक अग्निमित्रा पाल के करीबी हैं। टीएमसी की तरफ से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है जिसमें वह अग्निमित्रा पाल के साथ दिख रहे हैं। इस बारे में जब हमने अग्निमित्रा पाल से बात की तो उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की तरफ से बेहद ओछी राजनीतिक की जा रही है। उन्होंने कुछ स्टांप पेपर दिखाते हुए कहा कि जिस होटल कम रेस्टोरेंट की बात की जा रही है वह जरूर भाजपा कार्यकर्ता और पंचायत प्रधान विमल दास का ही है लेकिन इन स्टांप पेपर पर साफ लिखा है कि उन्होंने उसे 1 मई 2022 को विक्रम छेत्री नामक एक व्यक्ति को लीज पर दे दिया था विक्रम ने उसे होटल कम रेस्टोरेंट के दो कमरे तीन और चार संदीप सरकार को सब लीज कर दिया था। विधायक ने कहा कि इन दस्तावेजों से साफ जाहिर होता है कि किस तरह से टीएमसी प्रशासन को इस्तेमाल करके भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है उन्होंने कहा कि जिस विमल दास की बात की जा रही है उन्होंने लोकसभा चुनाव में उनके लिए काफी मेहनत की थी। उस जिले के एसपी धृतिमान सरकार टीएमसी को मदद पहुंचाने के लिए विमल दास जैसे भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे हैं विधायक ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान विमल दास को गिरफ्तार करने की कोशिश की गई थी इस वजह से उन्हें दो महीने लगातार अपने घर से दूर रहना पड़ा और अब उन्हें इस तरह से परेशान किया जा रहा है अग्निमित्रा पाल ने कहा के इस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका नहीं जा सकता और टीएमसी जिस तरह से पुलिस का इस्तेमाल करके विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को दबाने का प्रयास कर रही है उसकी जितनी निंदा की जाए कम है उन्होंने धृतिमान सरकार को लेकर कहा कि वह टीएमसी नेताओं को खुश करने के लिए इस तरह से काम कर रहे हैं लेकिन अगले विधानसभा चुनाव को अब ज्यादा दिन नहीं है वह यह समझ लेने की 2026 विधानसभा चुनाव के बाद उनका क्या होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page