खोट्टाडीही में हुआ मुफ़्त नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन:
1 min readआसनसोल टाइम्स : विजनलाइफ मानव अधिकार फाउंडेशन द्वारा नेत्र जांच तथा ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर संगठन के सदस्य पांडवेश्वर ब्लॉक के अध्यक्ष नसीम अंसारी ,पश्चिम बंगाल के उपाध्यक्ष राजेश बरनवाल,तथा राजेश्वर बरनवाल, विजन सिल,सिराज खान,अविषेक,महिमा रंजन मोदक , साबिर अंसारी, राजू रजक, अनिल राम, बलराम माझी,तथा फाउंडेशन के समस्त सदस्यगण उपस्थित थे। खोट्टाडिही कोलियरी के एजेंट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। शिविर में करीब 134 मरीजों की जांच की गई जिन में से 34 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया। खोट्टाडीही कम्युनिटी हॉल आयोजित इस शिविर के आयोजन मेंदुर्गापुर के लाइंस अस्पताल ने अहम भूमिका निभाई। शिविर में ऑपरेशन के साथ साथ मरीजों का लाना पहुंचाना निशुल्क था।












