आसनसोल बाजार इलाके में काली पूजा के बाद हुआ खिचड़ी भोग का आयोजन शहर के कई विशिष्ट लोग रहे उपस्थित:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के 44 नंबर वार्ड इलाके में बाजार क्षेत्र में हर साल काली पूजा का आयोजन किया जाता है और काली पूजा के बाद खिचड़ी भोग खिलाई जाती है आज काली पूजा के बाद बाजार क्षेत्र में खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया जिसमें आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन तथा 44 नंबर वार्ड के पार्षद अमरनाथ चटर्जी महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा नथमल शर्मा मुकेश शर्मा विमल जालान दिनेश सिंह सहित बाजार क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित थे इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आसनसोल बाजार में काली पूजा का आयोजन किया जाता है उसके बाद खिचड़ी भोग खिलाई जाती है आज सभी श्रद्धालुओं को खिचड़ी बहुत खिलाई गई उन्होंने कहा कि हर साल की तरह साल भी शहर के तमाम विशिष्ट लोग यहां पर उपस्थित रहे इसके अलावा बहुत से आम नागरिक भी थे जिनको खिचड़ी भोग खिलाया किया उन्होंने कहा कि तकरीबन ढाई हजार श्रद्धालुओं को खिचड़ी खिलाई गई अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि बाजार इलाके में हर साल यह कार्यक्रम किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं












