जामबाद ओसीपी के पास अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद इलाके में सनसनी:
1 min read
अंडाल :शुक्रवार रात अंडाल थाना अंतर्गत बनबहाल फांडी क्षेत्र के जामबाद ओसीपी के नीकट एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाए जाने से में पुरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना पाकर बनबहाल फांडी से पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बारे में स्थानीय निवासी चंदन पाल ने बताया कि ओसीपी परिसर में सीसीटीवी कैमरे मैं देखा गया कि मरने वाला व्यक्ति पैदल ही ओसीपी के वर्कशॉप डोजर सेक्शन की दिशा से आ रहा था वहां से आने के बाद वह खाद के पास बैठ गया लेकिन अचानक गिर गया। समझा जा रहा है कि इसी वजह से उसकी मौत हो गई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है












