कृष्ण प्रसाद के नेतृत्व में ली क्लब के सदस्यों द्वारा प्रभु छठ घाट पर युद्ध स्तर पर हो रही है तैयारी:
1 min read
आसनसोल :कुछ दिनों में आस्था का महापर्व छठ का त्यौहार मनाया जाएगा आसनसोल में जब छठ की बात होती है तो आसनसोल के कल्ला प्रभु छठ घाट पर ली क्लब के तत्वावधान में क्लब के सचिव समाज सेवी कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में छठ आयोजन की प्रसिद्धी आसनसोल से बाहर पूरे जिले पूरे बंगाल में है। इस साल 7 नवंबर को छठ पर्व मनाया जाएगा इसे लेकर अभी से प्रभु छठ घाट पर जोर-शोर से तैयारी चल रही हैं ली क्लब के सचिव कृष्णा प्रसाद और क्लब के सभी सदस्यों ने इस साल भी छठ के आयोजन को भव्य तरीके से करने के लिए समस्त प्रयास शुरू कर दिए हैं। आपको बता दें कि हाल ही में चक्रवाती तूफान दाना की वजह से प्रभु छठ घाट को काफी क्षती पहुंची है इसको ठीक करने के लिए कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में ली क्लब के सभी सदस्यों द्वारा युद्ध स्तर पर कोशिश शुरू कर दी गई है। छठ मनाने के लिए जो श्रद्धालु आएंगे उस मार्ग को सुगम बनाने के लिए और नदी के जल को निर्मल बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई समस्या ना हो इसके साथ ही छठ घाट को मनोरम और समस्त सुविधायुक्त बनाने की कोशिश भी शुरू हो गई है कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में क्लब के सभी सदस्यों का एक ही प्रण है कि यहां पर आने वाले किसी भी श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो












