shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

मंत्री मलय घटक पहुंचे विद्रोही संघ द्वारा आयोजित काली पूजा के उद्घाटन समारोह में पश्चिम बर्दवान जिले के लिए की दो बड़ी घोषणाएं:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल उत्तर के विधायक तथा राज्य के श्रम और कानून मंत्री मलय घटक कल रामसायर मैदान में विद्रोही संघ द्वारा आयोजित काली पूजा के उद्घाटन समारोह में पहुंचे । यहां उन्होंने विद्रोह संघ द्वारा आयोजित काली पूजा का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सौम्यतमानंद जी महाराज फॉसबेकी के जनरल सेक्रेटरी सचिन राय एम एम आई सी गुरुदास चैटर्जी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर क्लब के सदस्यों द्वारा सभी विशिष्ट हस्तियों का स्वागत किया गया मंत्री ने कहा कि जिस तरह से विद्रोही संघ द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार काली पूजा का आयोजन किया जाता रहा है और इस मेले का भी आयोजन किया जाता है उसकी जितनी सराहना की जाए कम है इसके साथ ही मलय घटक ने आसनसोल के लोगों के लिए दीपावली के उपहार स्वरूप दो बड़ी घोषणाएं की उन्होंने कहा की इस जिले के के लोगों की काफी दिनों से मांग थी कि यहां पर एक मेडिकल कॉलेज अस्पताल बनाया जाए और आसनसोल बाजार के अंदर ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए एक फ्लाई ओवर बनाया जाए जिसका निर्माण जीटी रोड पर किया जाएगा मंत्री ने कहा कि यह दोनों कार्यों को बहुत जल्द संपन्न करने की प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है मलय घटक ने कहा कि राज्य सरकार की नीति है कि हर एक जिले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल होना चाहिए इसी नीति को कार्यान्वित करते हुए पश्चिम बर्दवान जिले में भी एक मेडिकल कॉलेज अस्पताल बनाने की प्रशासनिक प्रक्रिया की शुरुआत की गई है प्राथमिक तौर पर यह निर्णय लिया गया है कि यह मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल वर्तमान ईएसआई हॉस्पिटल के पीछे की जगह पर बनेगा इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आसनसोल बाजार इलाके में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए जीटी रोड पर एक फ्लाई ओवर का निर्माण भी किया जाएगा इसकी भी प्रशासनिक प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। कहा जा सकता है कि निश्चित रूप से मंत्री द्वारा दीपावली और काली पूजा के अवसर पर यह दो घोषणाएं यहां के लोगों के लिए किसी बड़े उपहार से कम नहीं है आपको बता दें कि दक्षिण बंगाल का सबसे बड़ा वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी पिछले लंबे समय से इन दो मांगो को लेकर मंत्री सहित प्रशासन के हर स्तर पर आवेदन कर चुका है। इस बारे में जब हमने फोसबेकी के जनरल सेक्रेटरी सचिन राय से बात की तो उन्होंने कहा कि उनके संगठन की तरफ से प्रशासन की तरफ से लगातार फ्लाई ओवर और मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल बनाने का अनुरोध करते हुए मंत्री सहित प्रशासन के हर स्तर के अधिकारियों से संपर्क किया गया था। सचिन राय ने मंत्री मलय घटक द्वारा काली पूजा के अवसर पर की गई इस घोषणा का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि एक बार जब इन दो कार्यों को करने की प्रशासनिक प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है तो उम्मीद है कि यह दोनों कार्य बहुत जल्द पूरे हो जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page