राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मेलाकोला ओवर ब्रिज पर अनियंत्रित ट्रक से मारी गार्ड रेल को टक्कर:
1 min read
कुल्टी :आज सुबह चौरंगी फाड़ी अंतर्गत मेलाकोला रेलवे ओवर ब्रिज पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर गार्ड रेलिंग से टकरा गई। हादसे के बारे में राष्ट्रीय राजमार्ग आर टी ओ रूट पैडलिंग ऑफिसर उत्पल माजी ने बताया कि आज सुबह कोयला लदा एक ट्रक बिहार से पुरुलिया की तरफ जा रही थी उत्पल माजी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर जब वह लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि ट्रक ने राष्ट्रीय राजमार्ग के गार्ड रेल को टक्कर मार दी है अगर यह गार्ड रेल नहीं रहती तो ट्रक ओवरब्रिज से नीचे गिर जाती और बहुत बड़ा हादसा हो सकता था उन्होंने बताया कि ट्रक का चालक नशे में था और यही वजह है कि उसने नियंत्रण खो दिया उत्पल माजि ने बताया कि घटना को देखने के बाद उन्होंने स्थानीय चौरंगी चौकी के अधिकारियों को फोन किया और पुलिस राष्ट्रीय राजमार्ग अपराधीकरण के अधिकारी मौके पर पहुंचे क्रेन की सहायता से ट्रक को निकालने की कोशिश की जा रही है












