दीपावली के अवसर पर विशिष्ट उद्योगपति सचिन राय ने सबको दी दीपावली की शुभकामना:
1 min read
आसनसोल :दीपावली का त्यौहार आने वाला है। दीपावली यानी रौशनी का त्यौहार। इसे लेकर हमने
दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी के सेक्रेटरी जनरल सचिन राय ने से बात की। उन्होंने दीपावली के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामना देते हुए कहा कि दीपावली के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम रावण का वध कर फिर से अयोध्या वापस आए थे। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने यह संदेश दिया कि जीवन में तिथि या दिवस का कोई महत्व नहीं है महत्व है तो सिर्फ कर्म का। इसलिए उन्होंने अमावस्या के दिन अयोध्या में प्रवेश किया और तभी से दीपावली का पर्व मनाया जाता है उन्होंने सबको अपने कर्म को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सलाह दी ताकि व्यक्तिगत उन्नति के साथ साथ समाज और राष्ट्र का भी विकास हो।












