विधायक अग्निमित्रा पाल हुई धुनुची नृत्य में शामिल लोगों ने कहा विधायक की कथनी और करनी में है फर्क:
1 min read
बर्नपुर :दुर्गा पूजा बंगाल का सबसे बड़ा त्यौहार है इस एक त्यौहार के लिए बंगाल का हर एक व्यक्ति पूरे साल इंतजार करता रहता है लेकिन इस साल दुर्गा पूजा से ठीक पहले कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई थी जिसके बाद पूरे बंगाल में बवाल खड़ा हो गया विरोधी दल की तरफ से सत्ता पक्ष टीएमसी को कटघरे में खड़ा किया गया और राज्य में कानून व्यवस्था और खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल खड़े करते हुए आंदोलन किए जा रहे हैं। भाजपा की तरफ से यह ऐलान किया गया था कि उनके कार्यकर्ता और नेता मां दुर्गा की पूजा जरूर करेंगे लेकिन वह किसी प्रकार के उत्सव में सम्मिलित नहीं होंगे आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने भी इस मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा था और अपनी पार्टी भाजपा के उत्सव में शामिल न होने की बात का समर्थन किया था लेकिन अब देखा जा रहा है कि कहीं ना कहीं उनकी कथनी और करनी में फर्क है । दरअसल अग्निमित्रा पाल बुधवार रात बर्नपुर के एक पूजा पंडाल में पहुंची और वहां पर वह धुनुची नृत्य में शामिल हुई जिन लोगों ने विधायक को इस तरह से उत्सव में शामिल होते हुए धुनुची नृत्य करते देखा वह काफी हैरान हुए क्योंकि कहीं ना कहीं विधायक अग्निमित्रा पाल द्वारा इस तरह से उत्सव में शामिल होना पार्टी के ही बयान के विपरीत जाते हुए काम करने जैसा है। कुछ लोगों ने तो अग्निमित्रा पाल को आरजी कर के साए में इस साल आयोजित दुर्गा पूजा में इस तरह से नृत्य करते देखकर यह सवाल भी पुछना शुरू कर दिया है की क्या इससे पहले विधायक ने उत्सव में शामिल न होने की जो बात कही थी उसे लेकर वह सच में गंभीर थी भी या नहीं या सिर्फ वह कहने भर के लिए कही गई थी। वही इसे लेकर जब हमने टीएमसी के वरिष्ठ नेता वी शिवदासन दासु से बात की तो उन्होंने अग्नि मित्रा पाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक तरफ वह कहती है कि पूजा में सम्मिलित होगी लेकिन उत्सव में नहीं लेकिन दूसरी तरफ वह धुनुची नृत्य कर रही है इसी से साफ जाहिर होता है कि भाजपा के किसी भी नेता पर विश्वास नहीं किया जा सकता क्योंकि उनकी कथनी और करनी में फर्क है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा बंगाल का सबसे बड़ा त्यौहार है और लोगों को इस त्यौहार को दिल से मनाने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा और वामपंथी ड्रामेबाज पार्टी हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से ममता बनर्जी को परास्त नहीं कर पा रही है तो आरजी कर की एक दुर्भाग्यजनक घटना को सामने लाकर ओछी राजनीति करना चाहती है लेकिन राज्य की जनता भारतीय जनता पार्टी को पहचान चुकी है और उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे












