रंगारंग कार्यक्रम के बीच तृणमूल पार्षद ने किया पूजा पंडाल का उद्घाटन:
1 min read
कुलटी आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 64 मे बुधवार रात करीब 9 बजे जनकपुरा सेवा समिति तथा गोरखा सेवा समिति के द्वारा आयोजित एल सी सार्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया ।

फीता काटकर तथा माँ भगवती की विधिवत पूजा अर्चना कर तृणमूल पार्षद सह समाजसेवी संजय नोनिया ने पुजा पंडाल का उद्घाटन किया, वहीं उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया, इस दौरान स्थानीय तृणमूल पार्षद पूनम देवी सहित पूर्व पार्षद कृष्णा प्रसाद, तृणमूल नेता सह समाजसेवी बिनोद साव, पूजा कमिटी के सेकेट्री गौतम दास, असिस्टेंट सेकेट्री अजित सिंह, अध्यक्ष रतन भट्टाचार्य, कैशियर रवि यादव, राजा प्रसाद, सौरव यादव, संतोष बहादुर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।

इस उद्घाटन समारोह के दौरान तृणमूल पार्सद संजय नोनिया ने पूजा पंडाल के आयोजकों का अभिनन्दन करते हुए कहा की वह खुदको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं की उनको कुलटी के एलसी सर्बजनिन दुर्गापूजा कमिटी द्वारा मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रण किया गया, उन्होने कमिटी के तमाम सदस्यों को दुर्गोत्सव के शुभ अवसर पर ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं । इसके साथ ही उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की की सभी शिल्पांचल वासीयों के लिए दुर्गोसव अच्छे से बीते।













