समाजसेवी रंजीत बाउरी और पलाश साहा ने दुर्गा पुजा पर सैंकड़ों जरूरतमंद महिलाओं को दी साड़ियां:
1 min read
आसनसोल :विशिष्ट समाजसेवी और अधिवक्ता पलाश साहा तथा व्यवसाई तथा समाजसेवी रंजीत बाउरी की तरफ से आज दुर्गा पुजा के अवसर पर करीब 250 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी प्रदान की गई। इस संदर्भ में पलाश साहा तथा रंजीत बाउरी ने बताया कि आज आसनसोल के डांगा मोहिशिला और आड़ाडांगा में तकरीबन 250 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि दुर्गा पुजा बंगाल का सबसे बड़ा त्योहार है। इस समय सभी अपने परिवार के लिए नए वस्त्र खरीदते हैं लेकिन आज भी हमारे समाज में ऐसे कई परिवार हैं जो अपने परिजनों के लिए नए वस्त्र का इंतजाम नहीं कर पाते। मां के आगमन पर सभी माताओं के चेहरों पर खुशी लाने के लिए यह छोटा सा प्रयास किया गया है। पलाश साहा तथा रंजीत बाउरी ने बताया कि वह चाहते हैं कि वह ऐसे समाज के वंचित वर्ग की सेवा कर सकें । दोनो ने ही सभी शिल्पांचल वासियों को दुर्गा पुजा की शुभकामना दी।












