श्रीपल्ली में नबोजाग्रतो महिला समिति की तरफ से आयोजित दुर्गा पूजा का हुआ उद्घाटन:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल के श्रीपल्ली इलाके में नबोजाग्रतो महिला समिति की तरफ से इस साल भी दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। कल शाम इस पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के डेप्युटी मेयर अभिजीत घटक आसनसोल के प्रतिष्ठित व्यवसाई तथा समाजसेवी सचिन राय एमएमआईसी गुरुदास चैटर्जी सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे। यहां सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर अभिजीत घटक ने कहा कि पूरे प्रदेश के लिए दुर्गा पुजा से बड़ा कोई त्योहार नही है यह बंगाल जा सबसे बड़ा त्योहार है। यह महिला सशक्तिकरण का सबसे अच्छा उदाहरण है जहां हम सब देवी शक्ति को नमन करते हैं। खासकर यहां जिस तरह से महिलाओं द्वारा पूजा का आयोजन किया जाता है वह भी सराहनीय है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की हर साल इस पूजा आयोजन का कलेवर बढ़ता रहे। वहीं सचिन राय ने भी इस पूजा के आयोजन के लिए कमिटी की महिलाओं की तारीफ की और कहा कि आज की तारीख में महिलाएं क्या कर सकती है यह पूजा इसका सबसे अच्छा उदाहरण है












