आखिरकार खत्म हुआ आसनसोल वासियों का इंतजार कुमारपुर में फ्लाईओवर पर आवागमन की गई शुरुआत:
1 min read
आसनसोल :कहते हैं देर आए दुरुस्त आए आज आसनसोल की जनता यही कह रही होगी पिछले लंबे समय से आसनसोल के कुमारपुर इलाके में फ्लाई ओवर का निर्माण किया जा रहा था लेकिन यह निर्माण कार्य खत्म ही नहीं हो रहा था जिस वजह से आसनसोल के लोगों के मन में यह बात पैदा हो रही थी कि आखिर यह फ्लाईओवर कब बनकर तैयार होगा और कब उनको कुमारपुर इलाके में रोड जाम से मुक्ति मिलेगी उनका यह इंतजार समाप्त हुआ और आज फ्लाई ओवर को लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया गया हालांकि इसका अभी तक आधिकारिक उद्घाटन नहीं हुआ लेकिन दुर्गा पूजा से ठीक पहले जाम की स्थिति से निपटने के लिए फ्लाई ओवर पर आवागमन की अनुमति प्रदान कर दी गई इससे आसनसोल के लोगों में भारी खुशी है उनको अब लग रहा है कि यहां पर जो जाम लगता था इससे उनको निजात मिलेगी आपको बता दें कि दुर्गा पूजा के दौरान वैसे भी आसनसोल के कई इलाकों में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है कुमारपुर में जहां पर फ्लाईओवर बन रहा था वहां पर भी जाम लग जाता है लेकिन अब लोगों का कहना है कि इस फ्लाईओवर पर आवागमन की शुरुआत हो जाने से इससे निजात मिलेगी इस फ्लाई ओवर का निर्माण 50 करोड़ से भी ज्यादा की लागत से किया गया है इसका निर्माण उस समय शुरू हुआ था जब बाबुल सुप्रियो आसनसोल से भाजपा की टिकट पर सांसद बने थे इसका निर्माण रेल और सेल द्वारा किया गया है












