shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

मनाया गया इंडियन नेशनल माइन ऑफिशियल एंड सुपरवाइजरी स्टाफ एसोसिएशन ( इनमोसा ) का 68 वा स्थापना दिवस:

1 min read

कुल्टी :इंडियन नेशनल माइन ऑफिशियल एंड सुपरवाइजरी स्टाफ एसोसिएशन ( इनमोसा )
का 68 वा स्थापना दिवस मंगलवार को बराकर स्थित इनमोसा भवन बराकर के प्रधान कार्यालय में मनाया गया ।
इनमोसा के स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम इनमोसा के राष्ट्रीय महासचिव पी एन मिश्रा ने ध्वजारोहण कर किया , उसके बाद इनमोसा के संस्थापक महासचिव जेके बनर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवम श्रद्धासुमन अर्पित किया । इस अवसर पर इनमोसा के विभिन्न कोलियरी से आए प्रतिनिधियों ने संस्थापक महासचिव को श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।


स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए इनमोसा के राष्ट्रीय महासचिव पीएन मिश्रा ने कहा कि आज से 68 वर्ष पर काफी विपरीत परिस्थिति एवम सीमित संसाधन द्वारा संगठन की स्थापना की गई थी , इसके लिए इनमोसा के साथ सैकड़ों साथियों का सहयोग की बदौलत आज इनमोसा सर्व भारतीय स्तर पर चाइना बॉर्डर से लेकर अरब सागर की सीमा रेखा तक अपनी नीतिओ एवम राष्ट्रीय विकास धारा को सर्वोपरि मानते हुए इस मुकाम तक पहुंची है ।
इनमोसा के स्थापना दिवस पर सदस्यो ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी मनाई साथ ही पश्चिम बंगाल एवम देश का महापर्व दुर्गापूजा का एक दूसरे को बधाई दिया ।
इस अवसर पर इनमोसा के इसिएल अध्यक्ष समीर चक्रवर्ती, उप महासचिव एसके राय चौधरी , डिविजनल सचिव डीके पांडे , कार्यकारी अध्यक्ष सुशील कुमार एवम सेंट्रल उपाध्यक्ष खलील खान सहित इनमोसा के विभिन्न कोलियरी के पदाधिकारी एवम सदस्य मौजूद थे ।


इनमोसा के राष्ट्रीय महासचिव पीएन मिश्रा ने कहा कि इनमोसा का स्थापना दिवस राष्ट्रीय स्तर पर देश के सभी कार्यालयों में मनाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page