रानीगंज सिटीजंस फोरम के प्रतिनिधिमंडल ने की रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा से मुलाकात :
1 min read
रानीगंज सिटीजंस फोरम की तरफ से आज शहर के विशिष्ट नागरिकों द्वारा रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा को एक ज्ञापन सोपा गया इससे पहले संस्था की तरफ से बोरो कार्यालय के सामने सुबह 10:00 बजे से लेकर 12:00 तक धरना दिया गया आपका बता दें कि रानीगंज सिटीजंस फोरम की तरफ से पहले ही इस धरना प्रदर्शन और ज्ञापन देने के बारे में जानकारी दी गई थी इसी घोषणा के अनुसार आज यह कार्यक्रम किया गया इस दौरान उन्होंने बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा का ध्यान रानीगंज के विभिन्न समस्याओं की तरफ आकर्षित किया इनमें सबसे बड़ी समस्या रानीगंज के सड़कों की बदहाल समस्या है इसे लेकर संगठन की तरफ से मुजम्मिल शहजादा से अनुरोध किया गया की दुर्गा पूजा से पहले इस तरफ नगर निगम ध्यान दें और सड़कों की मरम्मत की जाए उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा बंगाल का सबसे बड़ा त्यौहार है इस दौरान व्यापारी वर्ग भी काफी आशान्वित रहता है लेकिन सड़कों की जो हालत है उसे देखकर व्यापारी वर्ग आशंकित हैं क्योंकि ऐसे में लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं जिससे व्यापार पर काफी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है उन्होंने आपातकालीन स्थिति में सड़कों को सुधारने का अनुरोध किया इसके अलावा रानीगंज में ट्रैफिक जाम की समस्या के प्रति भी मुजम्मिल शहजादा का ध्यान आकर्षित किया गया इस मौके पर यहां रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान रानीगंज सिटीजंस फोरम के जनरल सेक्रेटरी प्रदीप कुमार नंदी सहित तमाम सदस्य उपस्थित थे मुजम्मिल शहजादा ने इनकी बातों को सुना और उनको आश्वस्त किया कि नगर निगम रानीगंज की समस्याओं को लेकर वाकिफ है और उनके समाधान के लिए मेयर और रानीगंज के विधायक दोनों ही लगातार प्रयास कर रहे हैं मेयर विधान उपाध्याय और रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी के कोशिशें से रानीगंज में बहुत सा विकास हुआ भी है लेकिन फिलहाल दुर्गा पूजा बहुत नजदीक है बारिश भी हो रही है ऐसे में रास्तों के स्थाई मरम्मत संभव नहीं है लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया कि दुर्गा पूजा के बाद रास्तों के स्थाई मरम्मत की जाएगी।

फिलहाल रास्ता को अस्थाई तौर पर चलने फिरने लायक बना दिया जाएगा हालांकि ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर उन्होंने संगठन के सदस्यों को भी जागरूक होने का आव्हान किया उन्होंने कहा कि रानीगंज सिटीजंस फोरम के प्रतिनिधिमंडल में ज्यादातर व्यापारी हैं और अक्सर यह देखा गया है कि रानीगंज में व्यापारी नगर निगम के बताएं समय पर अपनी दुकानों से सामानों की लोडिंग और अनलोडिंग नहीं करते जिस वजह से काफी दिक्कतें पेश आतीं हैं और जाम होता है उन्होंने व्यापारियों से भी नगर निगम के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया इसके अलावा उन्होंने इस बात की तरफ भी संगठन के सदस्यों का ध्यान आकर्षित किया कि रानीगंज के कुछ व्यापारी अपनी दुकानों के सामने फुटपाथ के किनारे छोटे दुकानदारों को बैठा देते हैं और उनसे पैसे लेते हैं जिससे जाम लगता है उन्होंने व्यापारियों से ऐसा न करने का अनुरोध किया।












