shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नगर निगम की तरफ से ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम की तरफ से आज ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 206वीं जयंती के अवसर पर आसनसोल कोर्ट मोड़ इलाके में स्थित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरदास चटर्जी के अलावा आसनसोल नगर निगम के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे सभी ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के बारे में कुछ भी कहना सूरज को दीया दिखाने जैसा है उन्होंने शिक्षा के प्रचार प्रसार और खासकर महिलाओं के शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए काफी कुछ किया उन्होंने कोशिश की की महिलाएं शिक्षित हो और समाज में आगे बढ़े इसके साथ ही उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी काफी कुछ किया समाज के विपरीत जाकर उन्होंने विधवा पुनर्विवाह का प्रचलन किया कहा जा सकता है कि ईश्वर चंद्र विद्यासागर एक महान शिक्षाविद के साथ-साथ बंगाल ही नहीं पूरे देश के महानतम समाज सुधारकों में से एक थे उन्होंने कहा की नई पीढ़ी को ईश्वर चंद्र विद्यासागर के आदर्शों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है वही गुरदास चटर्जी ने भी ईश्वर चंद्र विद्यासागर को एक महान शिक्षाविद और समाज सुधारक कहा जिन्होंने पूरी जिंदगी शिक्षा के प्रचार प्रसार और समाज से कुरीतियों को हटाने के लिए प्रयास किया उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम हमेशा ऐसे महान व्यक्तियों की जयंती और पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता है ताकि समाज की नई पीढ़ी को नई दिशा मिल सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page