रानीगंज के शिशु बागान में एक टोटो चालक ने की आत्महत्या:
1 min read
रानीगंज :आसनसोल नगर निगम के 36 नंबर वार्ड अंतर्गत रानीगंज के
शिशु बागान कोरापाड़ा निवासी टोटो चालक राजकुमार दत्ता ने अपने ही घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेशे से टोटो चालक राजकुमार दत्ता किसी और का टोटो किराए पर चलाते थे। कल भी वह पूरा दिन टोटो चला कर रात 11:30 बजे के करीब अपने घर पहुंचे। आज सवेरे टोटो लेकर नहीं निकलने पर टोटो के मालिक उसके घर पहुंचे और काफी देर तक उसे बुलाया। इस के बाद भी जब राजकुमार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने पड़ोसियों को खबर दी। आसपास के लोगों ने आकर देखा कि राजकुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। तुरंत पुलिस को खबर दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बारे में जब हमने मृतक के एक रिश्तेदार से बात की उन्होने बताया कि आज सुबह जब राजकुमार टोटो चलाने के लिए नहीं निकले तब टोटो के मालिक राजकुमार के घर के पास आए उसके बाद ही घटना का पता चला हालांकि राजकुमार ने आत्महत्या क्यों की इस पर वह कुछ नहीं बता पाए वहीं घटना की सूचना पाकर 36 नंबर वार्ड के पार्षद और आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी दिव्येंदु भगत भी मौके पर पहुंचकर घटना पर अफसोस जताया । उन्होंने कहा कि आज का युवा समाज आत्महत्या के रास्ते पर चल रहा है जोकि बेहद चिंता जनक है। उन्होंने कहा कि राजकुमार का एक छोटा बेटा है इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि उसके परिवार के देखभाल करने के लिए जिस तरह के भी मदद की आवश्यकता होगी वह की जाएगी












