रानीगंज बस स्टैंड में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी:
1 min read
रानीगंज :आज सुबह रानीगंज बस स्टैंड के निकट एक हनुमान मंदिर के समीप एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया लोगों का अनुमान है कि व्यक्ति 50 वर्ष के आसपास का होगा स्थानीय लोगों ने जैसे ही उस व्यक्ति की लाश को देखा उन्होंने तुरंत स्थानीय रानीगंज थाने को खबर दी घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की शुरुआती तलाशी में उस शव के पास एक बटवा मिला बटवा के अंदर कुछ कागजात थे जिसे देखकर पुलिस का कहना है कि वह व्यक्ति धनबाद का रहने वाला था पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि किन हालातो में उसकी मौत हुई












