काली पहाड़ी इलाके में भु धसान इलाके में आतंक:
1 min read
आसनसोल टाइम्स : कल रात अचानक काली पहाड़ी इलाके में 20-25 फुट गहरा धसान दिखा जिससे इलाके के लोग आतंकित हो गए उनका कहना है कि जबसे ओसीपी बनाया गया है तब से यहां पर ब्लास्टिंग के कारण भु धसान की समस्या काफी विकराल बन चुकी है उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हाल ही में यहां पर भु धसान हुआ था तब ईसीएल ने सिर्फ दो डंपरों में मिट्टी लाकर भर दिया था उन्होंने कहा कि धसान की समस्या जस की तस बनी हुई है कल की घटना के बारे में बताते हुए इलाके के लोगों ने कहा कि जैसे ही उनको धसान के बारे में जानकारी मिली उन्होंने इसिएल को खबर दी इसिएल की तरफ से दो सुरक्षाकर्मी रखे गए हैं और स्थानीय लोगों ने यहां पर लाइट का इंतजाम कर दिया ताकि कोई हादसा न हो हालांकि लोगों का कहना है कि पहले तय हुआ था कि 50 से ज्यादा ब्लास्टिंग नहीं किए जाएंगे लेकिन इनका आरोप है कि दिन में 100 200 से भी ज्यादा ब्लास्टिंग किए जाते हैं जिससे इलाके के लोग आतंकित हैं।












