पुलिस द्वारा बंगाल झारखंड सीमा पर डुबुरडीही चेक पोस्ट पर नाकेबंदी का भाजपा विधायक डॉ अजय पोद्दार ने किया विरोध:
1 min read
कुल्टी :बंगाल झारखंड सीमा पर स्थित डूबुरडीही चेक पोस्ट पर कल से ही नाकेबंदी की गई है। झारखंड की तरफ से आने वाले किसी भी बड़े वाहन को बंगाल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है जिससे इन वाहनों के चालक बेहद परेशान है हालांकि इस बारे में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी ट्रैफिक पीवीजी सतीश ने बताया की बाढ़ प्रभावित मिदनापुर की तरफ भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है घटना की सूचना पाकर कुल्टी के भाजपा विधायक डॉक्टर अजय पोद्दार मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से जानना चाहा कि झारखंड की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को क्यों रोका जा रहा है जब उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इस कार्रवाई की लिखित आदेश को दिखाने की मांग की तब पुलिस अधिकारी लिखित आदेश की कापी नहीं दिखा पाए इसके बाद डॉक्टर अजय पोद्दार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क पर उतरकर पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया जाने लगा। उन्होंने झारखंड की तरफ से आने वाले भारी वाहन चालकों को आगे आने के लिए कहा इस पर डॉ अजय पोद्दार के साथ पुलिस अधिकारियों की बहस हो गई इसके बाद डॉक्टर अजय पोद्दार ने बताया कि पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने उन्हें बताया है कि आज शाम से बंगाल झारखंड सीमा फिर से खोल दी जाएगी डॉ अजय पोद्दार ने साफ कहा कि अगर ऐसा नहीं किया जाता तो भाजपा फिर आंदोलन करेगी












