shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आश्रम मोड़ में 43 नंबर वार्ड टीएमसी के नवनिर्मित पार्टी ऑफिस में रविउल इस्लाम ने किया आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी का स्वागत:

1 min read

आसनसोल :हाल ही में आसनसोल के आश्रम मोड इलाके में 43 नंबर वार्ड टीएमसी की एक नई पार्टी ऑफिस का उद्घाटन हुआ था वरिष्ठ टीएमसी नेता रवीबुल इस्लाम के नेतृत्व में इस नए टीएमसी पार्टी ऑफिस का निर्माण किया गया था। कल रात यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी पहुंचे यहां रविउल इस्लाम द्वारा अमरनाथ चटर्जी का 43 नंबर वार्ड के नवनिर्मित पार्टी ऑफिस में स्वागत किया गया इस मौके पर 43 नंबर वार्ड टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे अमरनाथ चटर्जी ने नई पार्टी ऑफिस में उनके स्वागत के लिए सबको धन्यवाद दिया इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी हमेशा टीएमसी के हर एक नेता कार्यकर्ता को लोगों के साथ रहने उनकी सेवा करने के लिए कहती हैं इस कार्य को सही तरीके से अंजाम देने के लिए एक कार्यालय का होना बहुत जरूरी है यह खुशी की बात है कि 43 नंबर वार्ड इलाके में एक और नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया उनको उम्मीद है कि यहां से टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय लोगों को सेवा प्रदान की जाएगी। वही इस बारे में रवि उल इस्लाम ने कहा कि 43 नंबर वार्ड में एक और पार्टी ऑफिस खुला है जिस जिस क्षेत्र में टीएमसी पार्टी ऑफिस है उस क्षेत्र में टीएमसी नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों की सेवा की जा रही है उन्होंने कहा कि यहां से भी ठीक उसी तरह से ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए लोगों के साथ रहकर लोगों की सेवा की जाएगी उन्होंने कहा कि आज डीवीसी द्वारा बिना बताए पानी छोड़े जाने की वजह से पश्चिम बर्धमान बांकुरा बीरभूम आदि जिलों में बाढ़ जैसे स्थिति पैदा हो गई है ममता बनर्जी घर में बैठी नहीं है वह बाढ़ प्रभावित इलाकों में जा रही हैं और वहां पर चल रहे राहत कार्यों का जायजा ले रही है ठीक उसी तरह आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक घर में बैठे नहीं है या मंत्री सभा में बैठक नहीं कर रहे हैं वह बाढ़ प्रभावित इलाकों में जा रहे हैं और लोगों की परेशानियों को सामने से देख रहे हैं उन्होंने कहा कि जिस दल के बड़े नेता इस तरह का काम कर सकते हैं उस दल का हर एक कार्यकर्ता भी लोगों के साथ रहकर काम करेगा और इसी मकसद से इस नई पार्टी ऑफिस का निर्माण किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page