फोसबेकी की तरफ से गुरुवार को आसनसोल क्लब में होगा उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम वे टु गो और एनुअल एक्सीलेंस अवार्ड समारोह का आयोजन:
1 min read

आसनसोल :दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी की तरफ से आसनसोल मर्चेंट चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से आगामी 19 सितंबर को आसनसोल क्लब में औद्योगिक जागरूकता को लेकर *वे टू गो* नामक एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा इसे संचालित किया जाएगा । इस मौके पर संगठन के वार्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार भी दिए जाएंगे। सेमिनार का उद्देश्य इस क्षेत्र में उद्यमिता को लेकर जागरूकता का प्रसार करना है ताकि इस क्षेत्र में औद्योगीकरण को बढ़ावा मिल सके दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी की तरफ से हर साल एनुअल एक्सीलेंस अवार्ड दिया जाता है इस साल पिनेकल इन्फोटेक सॉल्यूशन के सीईओ विमल पटवारी को बंगा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा वही कोल माइंस एसोसिएटेड ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर विश्वदीप दे को दक्षिण बंग रत्न अवार्ड दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन आसनसोल क्लब के कॉन्क्लेव हाल में गुरुवार यानी 19 सितंबर को किया जाएगा। इस मौके पर यहां संगठन के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खेतान महासचिव सचिन्द्र नाथ राय वर्किंग प्रेसिडेंट स्वपन चौधरी प्रोग्राम चेयरमैन निखिलेश उपाध्याय सहित फासबेकी के तमाम पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहेंगे












