आसनसोल नार्थ ट्रैफिक विभाग की तरफ से चलाया गया अतिरिक्त गति के खिलाफ अभियान:
1 min read
आज आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड द्वारा सेन रेले रोड पर एचएलजी अस्पताल के नीकट एक विशेष अभियान चलाकल ट्रेफिक गार्ड के अधिकारियों ने स्पीड मीटर लगाकर उस जगह से आने जाने वाले वाहनों के गति की चेकिंग की । जिस वाहन की गति ज्यादा थी उस पर फाइन लगाया इस अभियान का मकसद लोगों को ट्रैफिक नियमों के अनुसार वाहन चलाने के लिए उत्साहित करनाल था आज के अभियान के दौरान आसनसोल नार्थ गार्ड की तरफ से कई दो चक्का और चार चक्का वाहनों को अतिरिक्त गति के लिए जुर्माना किया गया ।जब हमने कुछ वाहन चालकों से बात की तो उन्होंने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना की। एक बाइक सवार ने कहा कि वह उनकी बेटी को लेने जा रहे थे यही वजह है कि उनके बाइक की गति तेज हो गई थी। उन्होंने कहा कि उनसे गलती हुई थी।












