आसनसोल में भारी बारिश की वजह से स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में जल जमाव से लोगों को परेशानी:
1 min read

आसनसोल :निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण कल रात से आसनसोल में भारी बारिश हो रही है। आज सुबह भी आसनसोल में बारिश का दौर जारी है। इस वजह से आसनसोल स्टेशन जाने के रास्ते पर भारी जल भराव हो गया जिससे स्टेशन आने जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 13 नंबर मोड़ से स्टेशन जाने के रास्ते पर स्टेशन घुसने के प्रवेश पथ पर ही जल भराव के कारण लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया। कई यात्री समय पर स्टेशन नहीं पहुंच पाए जिस वजह से उनकी ट्रेनें छूट गई तो वहीं आसनसोल स्टेशन पर उतरकर अपने गंतव्य तक जाने वाले कई यात्री स्टेशन में ही फंस गए वही छोटी बाजार इलाके में पुराने बोरो कार्यालय के सामने भी जल जमाव की स्थिति दयनीय बन गई। यहां भी लोगों को जल भराव की वजह से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा












