shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल दक्षिण ब्लॉक शहर तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित सभा में टीएमसी नेताओं ने विपक्ष पर साधा निशाना:

1 min read

बर्नपुर :पश्चिम बंगाल के कुछ हालिया घटनाओं को लेकर विपक्ष विशेष कर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लगातार आंदोलन किया जा रहा है कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की घटना को लेकर भी राजनीतिक दलों के साथ-साथ नागरिक समाज सड़कों पर उतर आया है जूनियर डॉक्टर 1 महीने से भी ज्यादा समय से हड़ताल पर हैं हर तरफ से इंसाफ की मांग की जा रही है वहीं तृणमूल कांग्रेस की तरफ से इन घटनाओं को पश्चिम बंगाल सरकार ममता बनर्जी और बंगाल को बदनाम करने के साजिश करार दी जा रही है टीएमसी नेताओं का लगातार कहना है की कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ जो कुछ भी हुआ उसके तुरंत बाद से ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गई और कोलकाता पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया लेकिन फिर भी विपक्ष पश्चिम बंगाल सरकार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बंगाल को बदनाम करने की मंशा से आंदोलन कर रहा है इतना ही नहीं टीएमसी का कहना है कि नागरिक समाज के नाम पर जो आंदोलन किया जा रहा है उसके पीछे भी राजनीतिक दलों का ही हाथ है। इन्हीं सब मुद्दों को जनता तक ले जाने के उद्देश्य से बर्नपुर के भारती भवन में तृणमूल कांग्रेस की तरफ से एक सभा का आयोजन किया गया यहां पर आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा मंत्री मलय घटक के अलावा बड़ी संख्या में आसनसोल दक्षिण शहर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे यहां सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के नेता बड़े-बड़े दावे किया करते थे कि अबकी बार 400 पार लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपने बलबूते पर ढाई सौ भी पार नहीं कर पाई उन्होंने कहा कि आज केंद्र में जो सरकार चल रही है वह सही मायनों में गठबंधन की सरकार है और तानाशाही का दौर जनता ने खत्म कर दिया उन्होंने कहा कि आज संसद में भारतीय जनता पार्टी को कोई बिल पास कराने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पहले की तरह अपनी मर्जी से वह कोई भी बिल पास नहीं करा पा रहे हैं उन्होंने कहा कि जनता भारतीय जनता पार्टी के मंसूबों को समझ चुकी है और पिछले लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को सबक सिखा दिया है वहीं मंत्री मलय घटक ने कहा कि पश्चिम बंगाल को अशांत करने के लिए और बंगाल की जनता को बरगलाने के लिए विपक्ष द्वारा यह सब काम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहती कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल में जो सुख और शांति आई है वह बरकरार रहे इसलिए वह बंगाल को अशांत करने के लिए षड्यंत्र के तहत काम कर रही है राज्य के कानून मंत्री मलय घटक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो नई भारतीय न्याय संहिता लागू की गई है उसमें बलात्कार और हत्या के लिए फांसी का प्रावधान नहीं था जबकि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना के अगले दिन से ही दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग रखी थी जब उन्होंने देखा कि भारतीय न्याय संहिता में बलात्कार और हत्या के लिए फांसी का प्रावधान नहीं है तो उन्होंने विधानसभा में नया कानून पास करवाया और इस जघन्य अपराध के लिए फांसी का प्रावधान रखा। मलय घटक ने उपस्थित लोगों के सामने एक सवाल रखा कि आज इंसाफ की मांग पर जो आंदोलन चल रहा है उसके पीछे जो पैसा खर्च हो रहा है वह पैसा कहां से आ रहा है यह भी एक बड़ा सवाल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page