shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

कुल्टी सेल ग्रोथ कारखाने में सीआईएसफ द्वारा दो युवकों की पिटाई का आरोप एक की मौत, मामले ने पकड़ा तुल:

1 min read

कुल्टी :कुल्टी सेल ग्रोथ कारखाने के अंदर कथित तौर पर चोरी करने गए दो व्यक्तियों को कल रात सीआईएसफ द्वारा बुरी तरह से पीटने का आरोप लगाया जा रहा है लोगों का आरोप है के सीआईएसएफ के जवानों ने पूरी रात है इन दो युवकों की इतनी बुरी तरह से पिटाई की कि उनमें से एक युवक की मौत हो गई और दूसरा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है घटना को लेकर राजनीतिक रस्साकशी भी शुरू हो गई है। कुल्टी में टीएमसी की नेत्री और आसनसोल नगर निगम की एमएमआईसी इंद्राणी मिश्रा अपने समर्थकों के साथ कारखाने के गेट के सामने पहुंची और उन्होंने इस घटना के लिए सीआईएसएफ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया उन्होंने कहा कि जिस तरह से कारखाने के अंदर सिआईएसएफ द्वारा दो युवकों की बुरी तरह से पिटाई की गई जिससे एक युवक की मौत हो गई उसकी जितनी निंदा की जाए कम है उन्होंने इस मामले में आरोपी सीआईएसएफ जवानों की गिरफ्तारी और पीड़ित व्यक्तियों के परिवारों को मुआवजा और नौकरी की मांग की उन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों ने दो युवकों की पूरी तरह से पिटाई की उसकी जितनी निंदा की जाए कम है और जब तक पीड़ित परिवारों को मुआवजा और आश्रित को नौकरी नहीं मिलती तब तक टीएमसी का आंदोलन जारी रहेगा उन्होंने कहा कि वह लोग कंपनी के प्रबंधन से बात करने आए थे लेकिन कारखाने का दरवाजा बंद है और प्रबंधन के अधिकारी नदारद हैं वही जब उनसे पूछा गया कि इस मुद्दे पर कुल्टी के भाजपा विधायक डॉ अजय पोद्दार भी आंदोलन कर रहे हैं तो इंद्राणी मिश्रा ने कहा कि उनको आंदोलन करना ही चाहिए और इसका वह स्वागत करती हैं वही जब हमने इस बारे में कुल्टी के विधायक डॉक्टर अजय पोद्दार से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्होंने सुना है कि कारखाने के अंदर सीआईएसफ द्वारा दो युवकों की बुरी तरह से पिटाई की गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई है और दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवारों को मुआवजा और आहत व्यक्ति का समुचित इलाज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना होगा कि जिस व्यक्ति की मौत हो गई है उसके परिवार के लोगों को किसी प्रकार की समस्या ना हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page