shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आरजी कर मामले पर कांग्रेस की तरफ से आसनसोल अदालत के निकट धरना प्रदर्शन:

1 min read

आसनसोल :कोलकाता में महिला डॉक्टर के बलात्कार हत्या के खिलाफ आज आसनसोल अदालत के निकट आसनसोल दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से धरना प्रदर्शन किया गया इस मौके पर यहां कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी अशोक राय सहित तमाम कांग्रेस नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे यहां पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एकजुट होकर महिला डॉक्टर के बलात्कारीयों और हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए प्रसनजीत पुईतुंडी ने कहा कि 9 तारीख को कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक महिला डॉक्टर के कार्यरत अवस्था में बलात्कार कर हत्या कर दी गई थी एक महीने से भी ज्यादा समय हो गया है लेकिन अभी तक दोषियों को चिन्हित नहीं किया जा सका है उन्होंने कहा कि यह बड़े आश्चर्य की बात है कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जो खुद गृह मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री भी हैं वह इंसाफ की मांग करते हुए सड़कों पर उतर गईं उन्होंने कहा कि जिस मुख्यमंत्री गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को इंसाफ करना था वह इंसाफ की मांग पर सड़कों पर उतर गई उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश पर यह मामला सीबीआई के हवाले कर दिया गया सीबीआई इसकी जांच कर रही है लेकिन यह बड़ी हैरानी की बात है कि सीबीआई को कहा गया था कि आप बलात्कार और हत्या के मामले की जांच करें लेकिन अब वह भ्रष्टाचार की जांच कर रहे हैं वहीं सुप्रीम कोर्ट में 5 तारीख को सुनवाई होनी थी वह टल गई आज हो रही है लेकिन फिर से सुनवाई टल गई है अब 17 सितंबर को होगी उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि कहीं ना कहीं ममता बनर्जी और नरेंद्र मोदी की सांठगांठ है और वह इस मामले को लंबा खींच कर ले जाना चाहते हैं वह लोग महिला डॉक्टर को इंसाफ नहीं देना चाहते इसलिए कैसे भी करके इस मामले को लंबा खींचा जा रहा है उन्होंने आरोप लगाया कि 14 अगस्त की रात जिन गुंडो ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में हमला किया था वह टीएमसी से जुड़े हुए थे और इसीलिए टीएमसी अपने लोगों को बचाने के लिए भाजपा के साथ सेटिंग करके असली दोषियों को सामने आने से बचाने की कोशिश कर रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी और जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page