shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आरजी कर मामले पर भाजपा का जिला शासक दफ्तर घेराव:

1 min read

आसनसोल :कोलकाता में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कार्यरत महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पश्चिम बर्दवान जिला शासक दफ्तर को एक ज्ञापन सौंपा गया इस मौके पर बड़ी संख्या में इस क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता बीएनआर मोड़ से रैली की शक्ल में आए भाजपा के इस अभियान को देखते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से बड़ी संख्या में पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई थी महिला और पुरुष दोनों ही पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स की टीम यहां पर मौजूद थी पुलिस द्वारा एचएलजी मोड़ से ही बैरिकेडिंग की गई थी इसके अलावा जिला शासक दफ्तर के सामने भी बैरिकेड लगाए गया था भाजपा कार्यकर्ता बप्पा चटर्जी के नेतृत्व में जब रैली की शक्ल में जिला शासक दफ्तर की तरफ पहुंचे तो एचएलजी मोड़ पर पुलिस अधिकारियों द्वारा इन्हें रोकने की कोशिश की गई इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस के धक्का मुक्की हुई। भाजपा कार्यकर्ता जस्टिस फॉर आरजी कर के नारे लगा रहे थे और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा बंगाल पुलिस के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे थे इनका कहना था कि जिस तरह से एक सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कार्यरत महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई इस मामले को छुपाने के लिए ममता बनर्जी के निर्देश पर कोलकाता पुलिस ने सबूतों को मिटाने की कोशिश की। इसी के खिलाफ आज जिला शासक दफ्तर को ज्ञापन सौंपने का अभियान चलाया गया जिससे कि महिला चिकित्सक के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जा सके भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कोलकाता के कमिश्नर विनीत गोयल के इस्तीफे की मांग की। इस मौके पर यहां बप्पा चटर्जी के अलावा कृष्णनेंदु मुखर्जी सुब्रतो घांटी उर्फ मीठु घांटी आशा शर्मा अभिजीत राय सुष्मिता दास मुन्नी सिंह बीगु ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page