shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

दुर्गापुर आरपीएफ ने दुर्गापुर रेलवे स्टेशन के आसपास के गांव में अभिभावकों को उनके बच्चों को लेकर किया जागरूक:

1 min read

दुर्गापुर :आसनसोल रेल मंडल के अधीन दुर्गापुर रेलवे स्टेशन में दुर्गापुर आरपीएफ की तरफ से आज एक अभियान चलाया गया । आसनसोल रेल मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त राहुल राज के निर्देश पर आज दुर्गापुर आरपीएफ के अधिकारी दुर्गापुर स्टेशन के एक से दो किलोमीटर के दायरे में जो गांव है वहां पर गए और उन्होंने वहां के लोगों को जागरूक किया अधिकारियों ने इन गांवों के लोगों को बताया कि वह अपने बच्चों को रेलवे लाइन पर खेलने के लिए ना भेजें उन्होंने कहा कि इससे एक तरफ जहां बच्चों की जान पर खतरा बनता है ठीक उसी तरह इन बच्चों के खेलने की वजह से कोई बड़ा ट्रेन हादसा भी हो सकता है अक्सर बच्चे रेलवे लाइन पर पत्थर रख देते हैं या चलती ट्रेन के ऊपर पत्थर फेंकते हैं जिससे किसी यात्री को चोट लग सकती है उन्होंने गांव वालों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को खेलने के लिए रेलवे लाइन के आसपास ना भेजें और अपने घर के आस-पास ही उनको खेलने के लिए बोलें इसके साथ ही उन्होंने बच्चों की तस्करी को लेकर भी लोगों को जागरूक किया उन्होंने कहा कि अगर बच्चे अपने घर से दूर रेलवे लाइन के आसपास खेलने के लिए जाएंगे तो बच्चों की तस्करी के आशंका बनी रहती है कुछ आपराधिक किस्म के लोग बच्चों को अगवा कर सकते हैं और उन्हें दूसरे राज्यों में ले जाकर बेच सकते हैं ऐसे में इन बच्चों से भीख भी मंगवाई जा सकती है इसलिए उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को सुरक्षित रखने का आग्रह किया और कहा की वह अपने बच्चों को रेलवे लाइन के आसपास खेलने के लिए ना भेजें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page