रानीगंज के सीआरसोल राज हाई स्कूल के प्रधान अध्यापक तापस कुमार चटर्जी को 2024 के शिक्षा रत्न सम्मान से किया जाएगा सम्मानित:
1 min read
रानीगंज :पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से हर साल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कुछ शिक्षकों को शिक्षा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है इस साल भी कई शिक्षकों को शिक्षा रत्न सम्मान दिया जाएगा हर साल 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है इस साल भी कोलकाता के विश्व बांग्ला मेला प्रांगण में 5 सितंबर को प्रदेश के कुछ चुनिंदा शिक्षकों को शिक्षा रत्न 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा पश्चिम वर्धमान जिले के रानीगंज में सियारसोल राज हाई स्कूल के प्रधान अध्यापक तापस कुमार चटर्जी को भी इस साल इस सम्मान के लिए चुना गया है पश्चिम बंगाल सरकार के डायरेक्टरेट आफ स्कूल एजुकेशन की तरफ से तापस कुमार चटर्जी को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी गई है और उन्हें 5 सितंबर को कोलकाता में विश्व बांग्ला मेला प्रांगण में उपस्थित रहने के लिए आमंत्रित किया गया है। रानीगंज क्षेत्र के लिए निश्चित रूप से यह एक बहुत सम्मान का विषय है कि यहां के एक स्कूल के प्रिंसिपल को इस बेहद प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है












