आर जी कर कांड पर छात्रों के नबान्नों चलो अभियान पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज का आरोप लगाते हुए भाजपा का कल 12 घंटे का बंगाल बंद:
1 min read
आसनसोल :आर जी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के खिलाफ आज पश्चिमबंगाल छात्र समाज की तरफ से नबान्नो चलो अभियान किया गया था। इसे देखते हुए पुलिस की तरफ से कड़ी व्यवस्था की गई थी। बीजेपी की तरफ से पुलिस पर छात्रों के इस आंदोलन पर लाठी चार्ज करने आंसू गैस के गोले दागने वाटर कैनन चलाने के खिलाफ कल 12 घंटे के बंगाल बंद का आह्वान किया गया है। इसे लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चैटर्जी ने कहा कि जिस तरह से छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया उनको रोकने के लिए पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया इसके खिलाफ कल बीजेपी की तरफ से 12 घंटे के बंगाल बंद का आह्वान किया गया है। उन्होंने प्रदेश की सभी महिलाओं को आगे आकर इस बंद को समर्थन देने की मांग की। उन्होंने कहा कि आज अगर विरोध नही किया गया तो कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ जो हुआ वह किसी की भी बहन बेटी के साथ हो सकता है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक मुख्य मंत्री ममता बनर्जी इस्तीफा नहीं देती और दोषियों को सजा नही मिलती बीजेपी का आंदोलन जारी रहेगा












