आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम चेतनानंद सिंह ने की प्रेस मीट यूनिफाइड पेंशन स्कीम के बारे में दी जानकारी:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम चेतनानंद सिंह ने आज डीआरएम कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया यहां उन्होंने केंद्र सरकार की नई यूनिफाइड पेंशन स्कीम को लेकर पत्रकारों को जानकारी दी चेतनानंद सिंह ने कहा कि पहले जो एनपीएस लाया गया था उसमें कुछ ऐसे प्रावधान थे जिसको लेकर रेलवे कर्मचारियों में कुछ असंतोष देखा गया था इसलिए केंद्र सरकार द्वारा इस पर विचार विमर्श किया गया और एक नई पेंशन स्कीम यूनिफाइड पेंशन स्कीम या यूपीएस लाया गया उन्होंने कहा कि इस नई पेंशन नीति में पुरानी पेंशन नीति की हर अच्छाई को रखा गया है और कुछ मामलों में यह यूनिफाइड पेंशन स्कीम एनपीएस से कहीं बेहतर है उन्होंने कहा कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम में ग्रेच्युटी का प्रावधान है महंगाई भत्ता यानी डीएरनेस अलाउंस भी मिलेगा उन्होंने कहा कि इसके अलावा यूनिफाइड पेंशन स्कीम में न्यूनतम 10 साल में ही पेंशन मिलना शुरू हो जाएगा और एक निश्चित पेंशन जरूर मिलेगा प्रोपोर्शनेट पेंशन यानी पद के साथ संगति पूर्ण रूप से पेंशन मिलेगा। फैमिली पेंशन के मामले में पेंशन का 60% दिया जाएगा उन्होंने कहा कि यह देखा जा रहा था कि 2004 से पहले जो रेलवे में नियुक्त हुए थे उनके साथ 2004 के बाद नियुक्ति पाने वाले लोगों की पेंशन सुविधाओं में जो विसंगति थी उसे दूर करने के लिए रेलवे द्वारा केंद्र सरकार की सहमति से यह एक बहुत बड़ा कदम उठाया गया है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उठाया गया एक बहुत साहसी कदम है जिसका सभी सरकारी कर्मचारी लाभ उठा सकते हैं उनको यह मौका दिया जाएगा












