चैताली तिवारी द्वारा 27 नंबर वार्ड के लिए अलग से मैनिफेस्टो जारी करने पर टीएमसी नेता अभिजीत घटक ने किया कटाक्ष:
1 min read
आज आसनसोल के 27 नंबर वार्ड की भाजपा प्रत्याशी चैताली तिवारी ने सिर्फ 27 नंबर वार्ड के लिए अलग से मैनिफेस्टो जारी किया। इस मौके पर चैताली तिवारी ने 27 नंबर पर के लिए 27 सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की। हालाकि इसे लेकर टीएमसी नेता अभिजीत घटक ने चैताली तिवारी द्वारा अलग से मैनिफेस्टो जारी करने को लेकर व्यंग किया और कहा कि प्रदेश में भाजपा की यही हालत हो गई है कि ज़िला नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व को नही मानता। उन्होने कहा कि 27 नंबर वार्ड की भाजपा प्रत्याशी के पति स्थानीय स्तर पर दल को समानांतर तरीके से चला रहे हैं। यही वजह है कि आज 27 नंबर वार्ड की भाजपा प्रत्याशी ने पार्टी का मैनिफेस्टो होते हुए भी अलग से अपना मैनिफेस्टो जारी किया। हालाकि उन्होंने यह भी कहा कि यह भाजपा का अंदरूनी मामला है जिस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते लेकीन इसी तरह प्रदेश में भाजपा खत्म हो जाएगी












