shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल भाजपा ने फिर से उठाया आसनसोल के लिए मास्टर प्लान की मांग:

1 min read

पश्चिम बर्दवान जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप दे विद्यासागर चक्रवर्ती कृष्णेंदु मुखर्जी जितेंद्र तिवारी आज आसनसोल के शीतला इलाके में स्थित पार्टी के जिला दफ्तर में पत्रकारों से रूबरू हुए । जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आसनसोल के नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधा प्रदान करने के लिए एक मास्टर प्लान की जरूरत है उन्होंने बताया कि आज चुनाव को देखते हुए भाजपा ऐसा नहीं कह रही है उन्होंने बताया कि 2021 से ही वह एक मास्टर प्लान की मांग कर रहे हैं । उन्होंने तीन बार मंत्री मलय घटक से लेकर प्रशासन के हर स्तर पर गुहार लगाई है लेकिन मास्टर प्लान बनाने में राज्य सरकार को कोई दिलचस्पी नहीं है जितेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि राज्य में सत्तासीन टीएमसी को लगता है कि अगर केंद्र सरकार द्वारा मास्टर प्लान को पारित कर दिया गया और आसनसोल का विकास हो गया तो इसका श्रेय भाजपा को जाएगा जितेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा को श्रेय की जरूरत नहीं है इसका श्रेय भी तृणमूल कांग्रेस ही ले लेकिन आसनसोल के विकास को बाधित न करें। उन्होंने कहा कि भारत का वर्तमान संघीय ढांचा ऐसा है कि केंद्र सरकार खुद आसनसोल के विकास के लिए मास्टर प्लान नहीं बना सकती राज्य सरकार के कैबिनेट द्वारा पारित मास्टर प्लान को ही केंद्र सरकार पास कर सकती है और यहां की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राशि का आवंटन कर सकती है। उन्होंने कहा कि आज से पहले कभी केंद्र में आसनसोल के प्रति इतना सद्भाव रखने वाली सरकार नहीं थी आज आसनसोल के लिए सुनहरा मौका है उन्होंने टीएमसी के लोगों से भी राजनीतिक स्वार्थ से उपर उठकर आसनसोल के विकास में भागीदार बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि आसनसोल के विकास के केंद्र सरकार से राशि का आवंटन करवाना उनकी जिम्मेदारी है उन्होंने विश्वास दिलाया एक बार अगर राज्य सरकार मास्टर प्लान बनाकर केंद्र सरकार को भेज देती है तो केंद्र सरकार आसनसोल के विकास को गति प्रदान करने के लिए जरूर राशि मुहैया कर देगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page