गंधर्व कला संगम की तरफ से भगत सिंह मोड़ इलाके में हुआ अनोखा वृक्षारोपण:
1 min read
आसनसोल :गंधर्व कला संगम की तरफ से आज भगत सिंह मोड़ इलाके में 60 बड़े परिपक्व पेड़ लगाए गए। इस मौके पर यहां गंधर्व कला संगम की चेयरपर्सन शाश्वती चैटर्जी आसनसोल के विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी सचिन राय आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी भाजपा नेता कृष्णेन्दु मुखर्जी के अलावा भारत कला संगम के और भी तमाम सदस्य उपस्थित थे यहां पर 60 परिपक्व पाम ट्री लगाए गए इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए शाश्वती चटर्जी ने कहा कि छोटे पौधे लगाने से उनके नष्ट हो जाने या मवेशियों द्वारा उन्हें नष्ट कर दिए जाने की आशंका रहती है इस वजह से आज बड़े परिपक्व पेड़ लगाए गए जिनकी निगरानी की जिम्मेदारी आसनसोल नगर निगम द्वारा ली गई है उन्होंने कहा कि रानीगंज के शिशु बागान इलाके में गंधर्व कला संगम द्वारा इस तरह से उस इलाके को हरा-भरा किया गया है अब इस क्षेत्र को भी इसी तरह से किया जाएगा धीरे-धीरे यह अभियान गैलेक्सी मॉल तक बढ़ेगा। वहीं इस बारे में सचिन राय ने कहा कि आज गंधर्व कला संगम की तरफ से भगत सिंह मोड़ इलाके में 60 परिपक्व पेड़ लगाए गए ताकि इन्हें मवेशियों द्वारा नष्ट करने की आशंका ना रहे उन्होंने कहा कि गंधर्व कला संगम की तरफ से यह एक बेहतरीन प्रयास है जिस तरह से आसनसोल में प्रदूषण बढ़ रहा है पेड़ों की संख्या कम हो रही है उसे देखते हुए वृक्षारोपण ही एकमात्र तरीका है जिससे यहां पर पर्यावरण संतुलन को बनाए रखा जा सके उन्होंने गंधर्व कला संगम की चेयरपर्सन शाश्वती चटर्जी और उनकी पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि वह भी इस अभियान में शामिल है और भविष्य में भी इस तरह के अभियान चलाए जाते रहेंगे। उन्होंने दूसरे लोगों से भी इस तरह का वृक्षारोपण अभियान चलाने का अनुरोध किया वहीं आसनसोल नगर निगम के एम एम आई सी गुरदास चटर्जी ने कहा की गंधर्व का संगम की तरफ से आज जो प्रयास किया गया है वह काफी सराहनीय है और आसनसोल नगर निगम की तरफ से इन पेड़ों के रखरखाव और पानी देने की जिम्मेदारी ली गई है। उन्होंने कहा यह एक बेहद सराहनीय प्रयास है और शनिवार को 1000 और पौधे लगाए जाएंगे वहीं कृष्णेंदु मुखर्जी ने भी गंधर्व कला संगम के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि वह इस प्रयास के साथ हैं और वह भी इस अभियान के साथ है जुड़े रहेंगे












