महिला डॉक्टर की हत्या को लेकर एसयुसीआई के बंगाल बंद का आसनसोल में परिवहन पर कोई असर नहीं:
1 min read
आसनसोल :कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही एक महिला डॉक्टर का बलात्कार कर उसकी हत्या के खिलाफ आज वामपंथी संगठन एस यू सी आई की तरफ से बंगाल बंद का आवाहन किया गया था इसे लेकर जब हमने आई एन टी टी यू सी के श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया से बात की तो उन्होंने कहा कि बंगाल में अब हड़ताल या बंद नहीं होता बंगाल की जनता हड़ताल या बंद का समर्थन नहीं करती इस वजह से आज यहां पर जनजीवन पूरी तरह से स्वाभाविक है अन्य दिनों की ही तरह आज भी हर रुट पर बस चल रही है दुकान भी खुली हुई है और बंद का जनजीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने हड़ताल की राजनीति को ठुकरा दिया है और इसलिए आज की हड़ताल का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है वही जब हमने आसनसोल बस एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी विजन मुखर्जी से बात की तो उन्होंने कहा कि आज हड़ताल का बस सेवा पर कोई असर नहीं पड़ा है हर रुट पर बस सेवा स्वाभाविक है कुछ बसें देर से चल रही हैं लेकिन हर रुट पर बस सेवा स्वाभाविक है उन्होंने कहा कि यात्रियों की संख्या भी अन्य दिनों की ही तरह स्वाभाविक है कल मनसा पूजा है इसे लेकर आज बड़ी संख्या में यात्री एक स्थान से दूसरे स्थान पर आवागमन कर रहे हैं ऐसे में उनको किसी प्रकार की कोई मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ रहा है आसनसोल से सिउड़ि रूट पर भी बसों का परिचालन स्वाभाविक है उन्होंने कहा कि कुछ बसें जरूर अभी सड़क पर नहीं उतरी है लेकिन वह भी बहुत जल्द सड़क पर आ जाएंगे उन्होंने कहा कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ जो घटना घटी है वह निसंदेह निंदा जनक है और उसकी घोर निंदा की जा रही है आसनसोल बस एसोसिएशन की तरफ से भी उस घटना की तीव्र निंदा की जा रही है और मांग की जा रही है कि इस घटना में जो भी दोषी साबित होंगे उनको कानून के मुताबिक कड़ी से कड़ी सजा दी जाए हालांकि उन्होंने यह सवाल भी किया कि डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से जो मरीज बिना इलाज के मर गए उनके परिवार वालों के बारे में भी राज्य सरकार को सोचना चाहिए वही इस बारे में जब हमने एसयुसीआई के लोकल कमेटी सदस्य शंख कर्मकार से बात की तो उन्होंने कहा कि कोलकाता में जो घटना घटी है उसके खिलाफ संगठन की तरफ से बंगाल बंद का आह्वान किया गया है जिसका बंगाल के कई इलाकों में व्यापक असर पड़ा है सियालदह स्टेशन पूरी तरह से खाली है इसके अलावा कोलकाता के भी कई हिस्सों में हड़ताल का व्यापक असर पड़ा है शिल्पांचल में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है क्योंकि यहां पर सत्ता पक्ष की तरफ से परिवहन कर्मियों के साथ-साथ अन्य लोगों को डरा धमका कर काम करवाया जा रहा है उन्होंने कहा कि उनका संगठन इस जरुरी मुद्दे को लेकर हड़ताल करने के लिए लोगों से आवेदन निवेदन ही करता रहा है उन्होंने कहा कि वह कभी भी हड़ताल को सफल बनाने के लिए किसी के साथ जबरदस्ती नहीं करते इसीलिए इस क्षेत्र में हड़ताल का उतना असर भले न पड़ा हो लेकिन लोग इस मुद्दे के साथ हैं और इसका समर्थन कर रहे हैं












