पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में भी मनाया गया देश का 78वां स्वाधीनता दिवस लहराया गया 100 फीट ऊंचाई पर देश का तिरंगा:
1 min read

चांदा :चांदा में आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में आज देश का 78वां स्वाधीनता दिवस मनाया गया यहां आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के चेयरमैन सचिन राय डायरेक्टर मीता राय गौरव राय स्कूल के प्रिंसिपल अन्य शिक्षक छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित थे इस मौके पर सभी विशिष्ट व्यक्तियों ने सम्मिलित रूप से ध्वजारोहण किया इस मौके पर यहां राष्ट्रगीत गया गया और स्कूल के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया आज के कार्यक्रम की खासियत यह रही कि आज आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल परिसर में 100 फीट की ऊंचाई पर एक बहुत बृहद आकार तिरंगा लहराया गया जो हमेशा लहराता रहेगा इस बारे में सचिन राय ने बताया कि देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने स्कूल की डायरेक्टर मिता राय और गौरव राय तथा स्कूल के अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर यह फैसला लिया कि इस खास दिन को और खास बनाने के लिए देश के तिरंगे को 100 फीट की ऊंचाई पर लहराया जाए और यह हमेशा के लिए लहराता रहेगा जिससे कि दूर दराज के इलाकों से भी यह तिरंगा नजर आए उन्होंने कहा कि इसको करने का एक ही मकसद है ताकि लोगों के मन में और खासकर नई पीढ़ी के मन में राष्ट्रवाद की भावना और प्रबल हो उन्होंने कहा कि आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में वह हमेशा चाहते हैं कि स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी न सिर्फ पढ़ाई लिखाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें बल्कि उनका सर्वांगीण विकास हो और सबसे जरूरी वह देश के लिए कुछ करने के लिए आतुर हों। स्वामी विवेकानंद ने भी नई पीढ़ी को कुछ ऐसा करने के लिए कहां है जो देश और राष्ट्र को एक नई ऊंचाई पर ले जाए वही स्कूल की डायरेक्टर मिता राय ने भी कहा कि आज आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के लिए बहुत खास दिन है 25 साल पहले जिस सफर की शुरुआत हुई थी आज उस सफर में अनगिनत लोग जुड़ चुके हैं और स्कूल का कलेवर दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है उन्होंने कहा कि उनकी हमेशा से कोशिश रहती है कि स्कूल के विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में अव्वल बनाने के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास किया जाए ताकि वह अपने कार्यों से अपने परिवार के साथ-साथ पूरे देश का नाम भी उज्जवल कर सके वही गौरव राय ने कहा कि आज के इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए 100 फीट की ऊंचाई पर देश का तिरंगा लहराया गया जो आने वाले समय में हमेशा लहराता रहेगा इसका मकसद यह है कि आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल से जुड़ा हर व्यक्ति चाहता है कि जिस ऊंचाई पर यह तिरंगा लहरा रहा है उससे भी ज्यादा ऊंचाई पर हमारा देश पहुंचे और हमारे देश के विद्यार्थी उस कार्य को कर सकते हैं जरूरत है तो बस उन्हें सही मार्गदर्शन देने की और आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के परिचालन से जुड़ा हर व्यक्ति यही कार्य कर रहा है सभी ने देशवासियों को और आसनसोल के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि इन 78 सालों में देश ने बहुत विकास किया है उम्मीद है कि आने वाले दिनों में देश विकास की नई बुलंदियों को स्पर्श करेगा












