दमालिया घाट पर बालु माफियायों की गतिविधियों को लेकर आमकोला कोलियरी के लोगों की शिकायत पर प्रशासन का निरीक्षण:
1 min read
आमकोला कोलियरी के लोगों ने बीएलआरओ को एक मास पिटिशन दिया था जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि दमालिया घाट से अवैध रूप से बालू ढुलाई के लिए बालू माफियाओं द्वारा राज्य सरकार की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके सैकड़ो पेड़ों को काटे गए हैं।
बुधवार को बीडीओ और बीएलआरओ के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रशासनिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और पाया की गांव वालों द्वारा की गई शिकायत सही है। अपनी जांच में उनको पता चला कि बालू माफियाओं द्वारा प्लाट नंबर 955 मौजा जेएल नंबर 13 पर 5.36 एकड़ जमीन में से 4.36 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। खबरों के अनुसार बालू माफिया यहां पर रास्ता बना रहे हैं जिससे कि उनके अवैध बालु के ट्रक आसानी से आवागमन कर सकें हालांकि वहां पर रास्ता बनाने के लिए संबंधित विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई है इसे लेकर आज जब सरकारी अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की गई तो इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना ने एकबार फिर से साबित कर दिया कि प्रशासन अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने की कितने भी दावे कर ले लेकिन अभी भी यह अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। यहां सवाल यह भी है कि आखिर इनके सर पर किन प्रभावशाली व्यक्तियों का हाथ है कि इनपर नकेल नही लग रही?












