पुरे देश के साथ-साथ दुर्गापुर मे भी कोलकाता की नारकीय घटना के खिलाफ महिलाओं का रात में प्रदर्शन:
1 min read
दुर्गापुर :कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में हुई नृशंस घटना के विरोध में दुर्गापुर में भी जन समुदाय का आक्रोश देखने को मिला। दुर्गापुर के अलग अलग क्षेत्रों में लोगो ने आधी रात को सड़क पर निकल कर , मोमबत्तियां हाथो मे ले कर अपने विरोध को दर्ज किया। दुर्गापुर के हृदय क्षेत्र सिटी सेंटर के चतुरंग मैदान में भी लोगों का हजारों का हुजूम हाथों में पीड़िता के दोषियों को सख्त सजा की मांग के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज किया । आधी रात जब देश अपनी स्वतंत्रता दिवस की तैयारी कर रहा था तब जनता डॉक्टर्स के समर्थन में दुर्गापुर के हजारों महिलाएं पुरुष आधी रात को सड़क पर निकल कर मोमबत्तियां ले कर न्याय में मांग कर रहे थे।












